गोहाना :- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को बुटाना गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी वर्करों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। इसका नेतृत्व करते हुए सुपरवाइजर प्रीति चहल ने लोगों से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटियों के जन्म को एक उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियां को पढ़ने के लिए बाहर नहीं भेजा जाता है। उनकी शिक्षा केवल गांव तक ही सिमट कर रह जाती है। जिसके कारण उन्हें गुणवत्ता शिक्षा नहीं मिल पाती है। समाज को सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर करने के लिए हमें बेटियों को भी शिक्षित करना चाहिए। इस अवसर पर आंगनवाड़ी वर्कर सुमन, रेखा, निशा, मुन्नी, कमला, सोना, शीला, कृष्णा, विद्या, ईश्वंति, राजपति आदि उपस्थित थी।
Check Also
Close



