CrimeGohana

प्रॉपर्टी डीलर से 1.05 करोड़ की लूट के आरोपीयों को पकड़ने के लिए ; जीआरपी ने हिसार DSP के नेतृत्व में बनाई 4 टीमें

गोहाना :- जमीन दिलाने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर से 1.05 करोड़ की लूट के आरोपी सगे भाई अपने गांधी नगर स्थित घर में ताला लगाकर परिवार सहित फरार हैं। इतना ही उन्होंने अपना मोबाइल सिम सहित कम पैसे में गांव के लोगों को बेच दिया है। जीआरपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई हैं। इसके लिए पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। उनके घर से पहुंची तो घर में अंदर से ताला मिला। पिता चला कि वे पड़ोसी दीवार कूदकर फरार हुए हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दिल्ली के द्वारका में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाला कथूरा गांव निवासी राकेश नरवाल ने जीआरपी शिकायत देकर गांधी नगर निवासी राजकरण उर्फ रजवा और उसके भाई पर स्टेशन पर हथियार के बल पर लूट करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था पहले से परिचित राम करण ने बरोदा गांव 10 एकड़ जमीन दिलाने का झांसा देकर पहले तीस लाख रुपए लिए बाकी एक करोड़ पांच लाख रुपए लेकर स्टेशन के पास बुलाया और यहां आकर अपने भाई व एक अन्य के साथ लूट लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button