CrimeGohana

गोहाना में प्रॉपर्टी डीलर से 1.05 करोड़ रुपए लूटे ; विश्वास पात्र ने जमीन का सौदा करने के लिए बुलाया ; कनपटी पर पिस्तौल लगाई

गोहाना :- हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में लूट की एक बड़ी वारदात हुई है। एक प्रॉपर्टी डीलर की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर 1 करोड़ 5 लाख रुपए लूट लिए। जमीन का सौदा करने के लिए वह रेलवे स्टेशन के पास रकम लेकर पहुंचा था। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गोहाना के गांव कथूरा के रहने वाले राकेश ने बताया कि वह प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त का काम करता है। राजकरण उर्फ रजवा निवासी गांधी नगर गोहाना उसका विश्वास पात्र आदमी है। वह फार्म हाउस पर भी काम करता था। वर्ष 2020 से उसके संपर्क में था। रजवा का उसके घर पर आना जाना था। रजवा ने गोहाना में एक-दो प्लाट का सौदा भी उसको दिलवाया था।

राकेश ने पुलिस को बताया कि जून महीने में रजवा ने उसे कहा था कि बरोदा गांव गोहाना रोड पर 10 एकड़ जमीन बिकाऊ है। वह उस आदमी का काफी करीब है और चुपके से 10 किले बेचकर विदेश जाना चाहता है। किसी को जिक्र नहीं करना। 15 जून को रजवा ने अपने फोन पर उससे बात करवाई और बताया यह पार्टी देशराज के नाम से है। 16 जून को रजवा उसके पास आया और उससे कहा कि वह दिल्ली में पार्टी से मिलवाएगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

राकेश के अनुसार वे दिल्ली के लिए चल पडे। झाडोदा पहुंचे तो करीब 10-11 बजे रजवा के फोन पर फोन आया और कहा कि पार्टी उसके घर पर बैठी है। इसके बाद दिल्ली से वापस गोहाना ले आया। लेकिन घर पर पार्टी नहीं मिली। इसके बाद 25 जुलाई को रजवा ने उसको 30 लाख रुपए पार्टी को देने के लिए दे दे। इसके बाद उसने 30 लाख रुपए दे दिए। 8 अगस्त को जमीन के सौदे के लिए 1 करोड़ 5 लाख रुपए और देने थे।

राकेश ने बताया कि बीती रात को वह 1 करोड़ 5 लाख रुपए लेकर अपनी गाडी में रेलवे स्टेशन गोहाना की पलेटी पर आया। रजवा को फोन करके मौके पर बुलाया। इसके बाद रजवा उसके पास आया और गाडी में अगली सीट पर बैठ गया। उसने पूछा कि रुपए लाए या नहीं। उसने बताया कि रुपए गाड़ी की पिछली सीट पर रखे हैं। आरोप है कि इसके बाद रजवा ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। उसी समय 2 युवक पीछे की सीट पर गाड़ी में बैठ गए।

इनमें से एक रजवा का भाई बबला था। उसने उसे पीछे से जोर से थप्पड़ मारा। कहा कि मैं तेरे को प्रॉपर्टी डीलर बनाता हूं और यह कह कर रिवाल्वर निकाल लिया। दो लड़के 1 करोड़ 5 लाख रुपए वाला प्लासटिक का कट्‌टा उठा कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इस दौरान रजवा उसकी तरफ रिवाल्वर ताने रहा। वह अपना होश-हवाश खो बैठा। गाडी के शीशों पर काले रंग की जाली लगी हुई थी, इसलिए बाहर नहीं देख पाया। उसने पुलिस से अपील की कि रजवा व अन्य पर कार्रवाई करते हुए उसके 1 करोड़ 35 लाख रुपए दिलवाएं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button