CrimeGohana

गोहाना के जौली गॉव में 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी ; राशि जाली अंगूठा लगा कर बैंक से निकाली, बाप बेटे का संयुक्त खाता है FIR दर्ज

गोहाना :- हरियाणा के सोनीपत में एक व्यक्ति व उसके पिता के संयुक्त खाते में से 1 लाख 24 हजार 999 रुपए धोखाधड़ी से निकाले गए हैं। राशि अंगूठा लगा कर बैंक से निकाली गई है, लेकिन खाताधारक का कहना है कि उन्होंने न तो अंगूठा लगाया और न ही रुपए निकाले। गोहाना सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गोहाना क्षेत्र के गांव जौली के कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव के बैंक में उसका व उसके पिता सज्जन सिंह का जॉइंट खाता है। उसके खाते से 15 मई 2023 से अब तक अंगूठा लगाकर 1 लाख 24 हजार 999 रुपए निकाल लिए गए। यह राशि न तो उसने और न ही उसके पिता ने निकाली है। उन्होंने कोई अंगूठा भी नहीं लगाया। उनके साथ फ्रॉड किया गया है।

थाना सदर गोहाना के आईओ SI नवीन कुमार के अनुसार पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक से रिकॉर्ड लेकर अंगूठे के निशान का मिलान कराएगी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही फ्रॉड करने वाले का सुराग लगा लिया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button