CrimeGohana

बुटाना गांव में बाइक सवार युवक ग्रामीण से 2 लाख रुपये छीनकर हुऐ फरार FIR दर्ज

गोहाना :- बुटाना गांव में बाइक सवार युवक ग्रामीण रणधीर से पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब दो लाख रुपए थे। रणधीर ने पैसे छीनने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवकों की पहचान के लिए पुलिस गांव में घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

बुटाना गांव निवासी रणधीर ने बताया कि मंगलवार शाम को वह गोहाना शहर से दो लाख रुपए लेकर गांव जा रहा था। गांव में गीता स्कूल के नजदीक पहुंचा तो वहां पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पैसों से भरे बैग पर झपट्टा मारकर उससे छीन लिया। रुपयों से भरा बैग छीनने के बाद युवक गांव की तरफ ही फरार हो गए। ग्रामीण रणधीर का कहना है कि उसने शोर करते हुए युवकों का पीछा भी किया, किंतु बाइक पर सवार होने के चलते दोनों युवक भागने में सफल हो गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। रणधीर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पुलिस का कहना है कि गांव में कुछ घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। युवकों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जाएगी। जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ^ बुटाना गांव में बाइक सवार युवकों द्वारा ग्रामीण से पैसे छीनने की सूचना डायल 112 पर मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी गांव में पहुंच गए। युवक मौके से फरार हो चुके थे। युवकों की पहचान के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। संदीप, इंचार्ज, बुटाना चौकी

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button