CrimeGohana

गोहाना में बाईक सवार 2 बदमाशों ने एक व्यक्ति से 2 लाख लूटे ; गोहाना से कॅश लेकर बुटाना आ रहा था ; 2 युवकों पर केस दर्ज

गोहाना :- हरियाणा के सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में बाइक सवार 2 बदमाशों ने एक व्यक्ति से 2 लाख रुपए लूट लिए।पुलिस ने वारदात को लेकर थाना बरोदा में धारा 379ए व 34 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।आसपास के क्षेत्र में लोगों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का भी पता किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जानकारी के अनुसार जींद रोड स्थित गांव बुटाना के रणधीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार शाम 5.30 बजे गोहाना से 2 लाख रुपए लेकर घर आ रहा था। गांव मे आने के बाद गीता स्कूल के पास पहुंचा तो एक मोटर साइकिल पर आए 2 युवक उसके हाथ से रुपए का थैला छीन कर गांव की तरफ भाग गए। उसने शोर मचाया, आसपास के लोग भी आए, लेकिन दोनों युवक कुछ देर में ही आंखों से ओझल हो गए।

रणधीर ने डायल 112 पर कॉल कर लूट की सूचना पुलिस को दी। बुटाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस के ASI संदीप के अनुसार रणधीर ने दो लाख रुपए छीनने की सूचना दी थी। पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवारों पर केस दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान के प्रयास हो रहे हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button