EducationGohana

आवेदन करने की अंतिम तिथि को बड़ौता कॉलेज को एम ए राजनीति कोर्स किया अलॉट

गोहाना :- उच्चतर शिक्षा विभाग ने राजकीय कॉलेज बरोदा से एमए राजनैतिक कोर्स को वापस लेकर आवेदन करने की अंतिम तिथि को बड़ौता कॉलेज को अलॉट कर दिया है। कक्षाएं लगाने के लिए कमरे न होने पर बरोदा कॉलेज प्रशासन ने कोर्स वापस लेने के लिए विभाग को पत्र लिखा था। पीजी कोर्स मिलने के बाद बड़ौता कॉलेज ने उच्चतर शिक्षा विभाग को आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की।

उच्चतर शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र में उपमंडल के दो कॉलेजों में नए कोर्स की मंजूरी दी है। इनमें राजकीय कॉलेज बड़ौता में बीसीए और बरोदा कॉलेज में एमए राजनीतिक विज्ञान की मंजूरी दी थी। पीजी कोर्स की 20 सीटें स्वीकृत की गई। राजकीय कॉलेज बरोदा का अपना भवन नहीं है। बरोदा कॉलेज गांव के सरकारी स्कूल के पुराने भवन में संचालित हो रहा है। कॉलेज में पीजी कोर्स की कक्षाएं लगाने के लिए पर्याप्त कमरे उपलब्ध नहीं हैं। कॉलेज को जो कमरे उपलब्ध करवाए गए हैं, वे भी जर्जर हालत में हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने पीजी कोर्स शुरू करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर कोर्स हैंडऑवर करने के लिए विभाग को पत्र लिखा था। जबकि बड़ौता कॉलेज ने पीजी कोर्स को शुरू करवाने के लिए विभाग को पत्र लिखा था। विभाग ने अब पीजी कोर्स एमए राजनैतिक विज्ञान कोर्स बड़ौता कॉलेज को अलॉट कर दिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आवेदन की तिथि नहीं बढ़ी तो नहीं मिलेगा कोर्स का लाभ उच्चतर शिक्षा विभाग ने मंगलवार को पीजी कोर्स अलॉट करने का पत्र जारी किया। मंगलवार को ही पीजी कोर्स में दाखिला लेने की अंतिम तिथि थी। बड़ौता कॉलेज ने विभाग को आवेदन करने की तिथि बढ़ाने की मांग की है, ताकि विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला के लिए आवेदन कर सकें। ऐसे में यदि विभाग आवेदन करने की तिथि नहीं बढ़ाता है, तो विद्यार्थियों को पीजी कोर्स शुरू होने का लाभ नहीं मिलेगा।

^उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज से पीजी कोर्स वापिस लिया है। पीजी कोर्स एमए राजनैतिक विज्ञान राजकीय कॉलेज बड़ौता को अलॉट हुआ है। पवन लठवाल, उप-प्राचार्य, राजकीय कॉलेज, बरोदा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button