गोहाना :- शहर के आदर्श नगर में व्यक्ति की फरसे से वार करके हत्या करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देव दरियापुर कॉलोनी व योगेश कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले हैं।
इस पर पुलिस ने मृतक के भतीजे सहित तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। आदर्श नगर निवासी अशोक उर्फ बंटू का शव 30 जुलाई को रात करीब 9 बजे उसके घर के बाहर ही लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। पुलिस की जांच में पता चला कि उसके भतीजे ने रंजिश में हत्या की थी। शनिवार को पुलिस ने भतीजे लक्ष्मीनारायण को गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी देव व योगेश को गिरफ्तार किया है।
इस पर पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद लक्ष्मीनारायण के साथ देव व योगेश को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



