EducationGohana

बीपीएस महिला विवि ने पीएचडी की छात्राओं के लिए शोध संगोष्ठी का किया आयोजन ; छात्राओं ने अपने शोध कार्य को किया साझा

गोहाना :- बीपीएस महिला विवि के अंग्रेजी विभाग ने पीएचडी की छात्राओं के लिए शोध संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान 30 शोधार्थी छात्राओं ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और चर्चा के माध्यम से अपने शोध कार्य को साझा किया। विभाग के अध्यक्ष प्रो. रवि भूषण के अनुसार संगोष्ठी का उद्देश्य अनुसंधान के संबंधित क्षेत्रों में शोधार्थियों द्वारा की गई प्रगति का आकलन और शोध कार्य को पूरा करने में मार्गदर्शन व सहायता प्रदान करना था। इस पर कुलपति प्रो. सुदेश ने संगोष्ठी के लिए विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस शैक्षणिक अभ्यास से शोधार्थियों को सार्थक और सामाजिक रूप से प्रासंगिक शोध करने में मदद मिलती है। इस मौके पर कला एवं भाषा संकाय के डीन प्रो. अशोक वर्मा, डॉ. गीता फोगाट, डॉ. शालिनी, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. पल्लवी, बबीता आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button