CrimeGohana

बरोदा गांव में झगड़े की रंजिश में एक किसान के सिर में मारी कुल्हाड़ी ; घायल को महिला मेडिकल कॉलेज रेफर

गोहाना :- बरोदा गांव में झगड़े की रंजिश को लेकर एक किसान के साथ पहले हाथापाई की और फिर उसके सिर में कुल्हाड़ी मारी। घायल अवस्था में किसान को परिजनों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। किसान ने गांव की तीन महिलाओं सहित चार पर आरोप लगाए, जिस पर बरोदा थाना की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बरोदा गांव निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह शनिवार रात करीब सवा नौ बजे अपने घर से प्लॉट में जा रहा था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रास्ते में राजेंद्र, डीसी, अमित, हिमांशु व तीन ने उसका रास्ता रोक लिया। उसके बाद वे कुछ दिन पहले खेत मे हुए झगड़े को लेकर उसके साथ हाथापाई करने लगे। इस दौरान वह भागने के लिए मुड़ा तो डीसी ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। इससे उसके सिर में चोट आई। उसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी और वहां से चले गए। इस पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button