गोहाना :- भावड़ गांव में राजमिस्त्री ने गाली-गलौज करने से रोकने तीन महिलाओं सहित पांच पर मारपीट करने का आरोप लगाया। बरोदा थाने दी शिकायत में भावड़ गांव निवासी राजमिस्त्री ईश्वर ने पुलिस को बताया कि वह 4 अगस्त को देर शाम 8 बजे घर पहुंचा तो गली में गांव का ही मंजीत उसके परिवार वालों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। उसने मंजीत को समझाया तो मारपीट करने लगा। इस पर उसका भाई जय भगवान उसे छुड़ाने आया तो मंजीत के परिवार से मोनू व तीन महिलाएं भी वहां आ गई। इसके बाद मंजीत ने उस पर सरिये से वार किया और अन्य ने उसे व उसके भाई को डंडों से पीटा। परिजनों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
Related Articles
नगर परिषद गोहाना ने स्वच्छ सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन
5 hours ago
गोहाना के समाधान शिविर मे 5 शिकायतें आईं, SDM अंजलि क्षोत्रिय ने अधिकारियों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिये
1 day ago

