गोहाना:- गोहाना बुटाना गांव निवासी बीकॉम की छात्रा से साइबर ठगों ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 2.5 लाख रुपए ठग लिए। साइबर ठगों ने छात्रों को वाट्सएप नंबर पर लिंक भेजकर सामान सेल करने पर कमीशन का झांसा दिया। एक बार कमीशन देकर कई बार सामान खरीदने के लिए रुपए डलवाए, उसके बाद ग्रुप ही डिलीट कर दिया। बुटाना चौकी में दी शिकायत में बुटाना गांव निवासी छात्रा राखी ने बताया कि कुछ दिन पहले सेल्स में पार्ट टाइम जॉब करने के लिए वाट्स एप पर एक लिंक आया। उसने उसपर क्लिक किया तो वह एक टेलीग्राम ग्रुप में ज्वाइन हो गई। जिसमें कई लोग कमाए रुपयों का स्क्रीनशॉट डालते थे। उसने पूछा तो घरेलू वस्तु खरीदकर बेचेगी तो उसे कमीशन दिया जाएगा। उसने 11 जुलाई को 228 रुपए व 183 रुपए के दो सामानों की खरीदारी की और उसने ग्रुप में ही सामान का भुगतान किया। इस भुगतान का ग्रुप में लिंक भी भेजा गया। इस सामान की खरीदारी के बाद उसके खाते में 13 जुलाई को कमीशन के 1311 रुपए भी उसे प्राप्त हुए। इसके बाद अधिक संख्या में सामान खरीदने के लिए उसके पास लिंक आते रहे। वह इन लिंक पर सामान खरीदने के ऑर्डर के साथ उसके खाते से रुपए जाते रहे। उसके करीब ढाई लाख चले गए। उसे ग्रुप में बताया गया कि 5 से 10 ऑर्डर एकत्र होने पर होने पर उसका कमीशन दे दिया जाएगा। इसके बावजूद आरोपियों न उसे कमीशन दिया और ग्रुप को भी डिलीट कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
Related Articles
नगर परिषद गोहाना ने स्वच्छ सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन
5 hours ago
गोहाना के समाधान शिविर मे 5 शिकायतें आईं, SDM अंजलि क्षोत्रिय ने अधिकारियों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिये
1 day ago

