CrimeGohana

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने महिला सहित दो को जांच में किया शामिल

गोहाना :- नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला थाना गोहाना की टीम ने महिला सहित दो को जांच में शामिल किया है। आरोपी जगबीर व महिला जींद जिले के रहने वाले हैं। महिला थाना प्रभारी सुदेश ने बताया कि नाबालिग लड़की ने 4 मार्च को शिकायत दी थी कि जींद जिले के सतीश ने उसे शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके दोनों भाइयों व पिता ने भी उससे दुष्कर्म किया। नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि सतीश की मां उसे घर से बाहर भी नहीं जाने देती थी और वे उसे जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस ने सतीश व उसके भाई सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी जगबीर व एक महिला को भी जांच में शामिल किया है। महिला थाना प्रभारी सुदेश ने कहा कि मामले की जानकारी के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button