GohanaPolitics

आम चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को करनी होगी कड़ी मेहनत ; जिससे जीत सुनिश्चत हो सके- बिपल्ब देव

गोहाना :- भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिपल्ब देव ने कहा कि विदेशों में पहले भारतीयों को सम्मान नहीं मिलता था, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के बेहतर कार्य के चलते विदेशी लोग भारतीयों के साथ सेल्फी लेते हैं। रविवार को नई अनाजी मंडी में आयोजित गोहाना विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में उन्होंने आने वाले आम चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने को कहा, जिससे जीत सुनिश्चत हो सके। उन्होंने गांधी परिवार का नाम लिए बिना कहा कि देश की जनता स्वाभिमानी है। जनता एक परिवार के सामने घुटने नहीं टेकेगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

विप्लव देव ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में झूठे वादे करती है। कर्नाटक चुनाव में भी कई वादे किए थे, लेकिन अब सरकार बन गई तो उसे पूरे नहीं कर रही है। महिलाओं का बसों में किराया माफ करने की बजाय बच्चों, पुरुषों व बुजुर्गों का किराया बहुत अधिक बढ़ा दिया। ऐसे में हमें यह सोचना होगा कि कांग्रेस ने 65 साल के राज में देश को क्या दिया। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी पीएम बनने से पहले हरियाणा के प्रभारी रहे हैं। वे अब भी हरियाणा के लोगों से मिले प्रेम का खूब जिक्र करते हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा ने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी के असली नेता हैं। पन्ना प्रमुखों की बदौलत से ही अगले चुनाव में भाजपा फिर से जीतेगी। ऐसे में कार्यकर्ता लोगों के दुख-सुख में शामिल हों और पार्टी को मजबूत बनाएं। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली, पूर्व मंत्री कविता जैन, सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर नांदल, डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, जवाहर सैनी, प्रदीप सांगवान, अशोक नरवाल बनवासा, पंडित उमेश शर्मा, अरुण बड़ौक, सुमित कक्कड़, जयदेव देशवाल आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button