गोहाना :- शहर के राजकीय महिला कॉलेज में एचकेसीएल कंप्यूटर सेंटर द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य सतीश कुमार व संयुक्त विशिष्ट अतिथि प्रो. शमेशर भंडेरी और ग्राम सुधार समिति खंदराई के अध्यक्ष जगमहेंद्र सिंह ने पौधा लगाकर किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में अमरूद, जामुन, गुड़हल, अर्जुन, पीपल, नीम, बरगद, कनेर आदि फूलदार और फलदार पौधे रोपे। प्राचार्य सतीश कुमार ने कहा कि पौधों की अधिकता के कारण ही वातावरण में प्रदूषण स्तर कम और ऑक्सीजन स्तर अच्छा रहता है। पौधे चाहे फलदार व फूलदार हों, वे जीवनदायी होते हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण अवश्य करें और उस पौधे की पेड़ बनने तक देखभाल करें। इस मौके पर सतीश शर्मा, भूपेंद्र मुद्गिल, प्रो. नवीन कुमार, प्रो. अमित कौशिक, मुकेश मुद्गिल, मोहित, सुमित कुमार, अमन, रविंद्र कुमार, मोहन आदि मौजूद रहे।
Check Also
Close



