EducationGohana

घड़वाल के राजकीय स्कूल में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लगाये 100 पौधे

गोहाना :- घड़वाल गांव स्थित राजकीय स्कूल में शनिवार को शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया। उन्होंने स्कूल परिसर में करीब 100 पौधे लगाए और उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया। प्राचार्य अजय मलिक ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संरक्षण में सहायक होते हैं। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाकर हमें पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को भी पौधारोपण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्कूल परिसर के साथ-साथ अपने घरों के आसपास खाली जमीन पर भी पौधारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर अनिल, सुरेश, सुमित, बलराज, सज्जन आदि ने भी पौधारोपण किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button