गोहाना :- शहर के आदर्श नगर में व्यक्ति की गला रेतकर हत्या उसके भतीजे लक्ष्मी नारायण उर्फ सौरभ ने की थी। वह मारपीट, झगड़े व घर से निकालने को लेकर रंजिश रखे थे। इसलिए फरसे से वार करके हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह आदर्श नगर में ही परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने कोर्ट से एक दिन की रिमांड पर लिया था। आदर्श नगर निवासी अशोक उर्फ बंटू (44) 30 जुलाई की शाम को घर के गेट का ताला लगाकर बाहर गया था। पड़ोसियों ने उसे महावीर चौक के पास दो लोगों के साथ देखा था। रात करीब 9 बजे उसका शव लहूलुहान हालत में घर के बाहर गली में पड़ा मिला था।
अशोक की मां शांति देवी की शिकायत पर पुलिस ने खिलाफ केस दर्ज किया था ^आदर्श नगर में अशोक की हत्या उसके भतीजे ने ही की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या की वजह उनसे मारपीट, झगड़ा करने व घर से निकालने का कारण बताया है। पुलिस ने अन्य कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। नीरज कुमार, शहर थाना प्रभारी, गोहाना। नशे में की थी मारपीट पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि उसका चाचा अशोक शराब का आदी था।
वह शराब पीकर उनके साथ मारपीट व झगड़ा करता था। इसके चलते वह अपनी मां व भाई समेत किराए के मकान पर रहते थे। इसके साथ ही अशोक ने वारदात से तीन दिन पहले उसकी दादी शांति देवी को भी घर से निकाल दिया था। इससे वह उससे रंजिश रखता था।



