गोहाना :- शहर की पानीपत चुंगी पर मजदूर पर सुआ घोंपकर जानलेवा हमले करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भरतरी दरियापुर कॉलोनी का रहने वाला है। इस मामले में यूपी के ललीतपुर निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह शहर में मेहनत-मजदूरी करता है। वह 29 जुलाई को अपने भाई सुरेंद्र के साथ पानीपत चुंगी पर सामान खरीदने आया था। उसी समय दरियापुर कॉलोनी निवासी भरतरी ने उसकी छाती व पाशु में सुए से वार किए और धक्का देने के साथ उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



