गोहाना :- शहर में पुराना बस स्टैंड स्थित शहीद स्मारक पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता सेनानी बांके के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। मुख्य वक्ता आजाद सिंह डांगी ने कहा कि बांके स्वाधीनता आंदोलन के सूत्रधार थे। अंग्रेजों के खिलाफ लगातार गतिविधियों के कारण उन पर 50 हजार रुपए का इनाम रख दिया, जो उस समय बहुत बड़ी रकम थी। अंग्रेजों द्वारा इनाम रखने के बाद बाके हंसने लगे और उन्होंने ऐलान किया कि आज से 50 कोस के दायरे में कोई अंग्रेज जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। बाद में पकड़े जाने पर उनके 18 साथियों के साथ उन्हें फांसी दे दी गई। इस मौके पर मनजीत सिंह दहिया, धुला राम, रामू रामपाल वाल्मीकि, रामकुमार माहरा, सतवीर पोडिया, रोहतास सिंह अहलावत आदि मौजूद रहे।



