गोहाना :- सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। गोहाना हलका के विधायक जगबीर सिंह मलिक और बरोदा हलका के विधायक इंदुराज नरवाल के कार्यालय पर लड्डू बांटे गए। वहीं विधायकों ने कहा कि यह न्याय की जीत हुई है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरियाणा के प्रदेश महासचिव एडवोकेट मनोज गोहाना ने पुरानी अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटी। इस मौके पर देवेंद्र शर्मा, बंसी वाल्मीकि, विक्की चौहान, आजाद डांगी, एडवोकेट संजय शर्मा, राजवीर बैरागी, सुरेंद्र चौहान, विनोद पांचाल, रणबीर रोहिला, नरेश कुमार, आनंद शर्मा, शंकर कुमार, देवेंद्र, महावीर लठवाल, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
Related Articles
एडब्लूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड सीएसआर के सौजन्य से गोहाना और मुडलाना में टीबी मरीजों को दी गईं पोषण किट, मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने की पहल
1 week ago
एनजीटी के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम अंकित कुमार
1 week ago

