गोहाना :- बड़ौता गांव में झगड़े की रंजिश में गांव के ही लोगों ने अमन को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमन ने बताया कि करीब दो माह पहले उसका व भाई सुनील का गांव के ही लड़के मोनू, विशाल व अमन के साथ झगड़ा हो गया था। जिसका समझौता करवा दिया था। 31 जुलाई को वह बकरियां चराकर वापस गांव की तरफ आ रहा था। रामेहर के मकान के नजदीक पहुंचा तो अतुल, उसकी बुआ का लड़का चिंकू, मोनू व सतीश अपने हाथों में लाठी डंडे व लोहे की रॉड से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लोगों को देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही हमलावर युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



