गोहाना :- बरोदा थाना पुलिस ने छिछड़ाना गांव में किसान की हत्या के मामले में आरोपी छिछड़ाना निवासी नरेश को गिरफ्तार किया है। उसको कोर्ट से एक दिन की रिमांड पर लिया है। किसान अजीत ने 26 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी कि सहदेव, प्रदीप, नरेश, बिल्लू और दो अन्य युवक उसके पिता धनीराम को बाइक पर बैठाकर ले गए थे। मारपीट के बाद उनको गली में डाल दिया था। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस छिछड़ाना निवासी पूर्ण और मदीना गांव निवासी मोहित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।



