गोहाना :- उप स्वास्थ्य केंद्र खदंराई से इनवर्टर और बैटरी चोरी हो गई। एमपीएचडब्ल्यू जोगेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जुलाई को उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा कर घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह उप स्वास्थ्य केंद्र का ताला टूटा था और बैटरी और इन्वर्टर गायब था। उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर इनवर्टर और बैटरी बरामद कर लिया जाएगा।
Check Also
Close



