EducationGohana

स्कूल परिसर में 250 पौधे लगाए ;प्रत्येक पौधे को उसे लगाने वाले विद्यार्थी का दिया नाम

गोहाना :- राजकीय स्कूल माहरा में गुरुवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत स्कूल परिसर में 250 पौधे लगाए गए। प्रत्येक पौधे को उसे लगाने वाले विद्यार्थी का नाम दिया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल करने की शपथ दिलाई। पौधारोपण मुख्य अध्यापक सुरेंद्र कुमार और पीटीआई शमशेर मलिक के नेतृत्व में किया गया। वहीं पतंजलि योग समिति की गोहाना ने छिछड़ाना के स्टेडियम और योगशाला में 151 पौधे लगाए। पौधरोपण समिति अध्यक्ष पंकज जैन की अध्यक्षता में किया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button