गोहाना :- रोहतक पानीपत हाइवे पर सिरसाढ़ मोड़ के नजदीक बाइक कार के पीछे टकरा गई। हादसा कार चालक के अचानक ब्रेक से हुआ। हादसे में चिड़ाना गांव निवासी सुमित घायल हो गया। घायल पीजीआई रोहतक रेफर। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।चिड़ाना निवासी कुलदीप ने बताया कि सोमवार सुबह करीब दस बजे बाइक पर सवार होकर गोहाना से चिड़ाना जा रहा था। उससे थोड़ा आगे भतीजा सुमित दूसरी बाइक पर गांव की तरफ जा रहा था। सिरसाढ़ गांव के मोड़ के नजदीक भतीजे की बाइक के सामने चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से भतीजे की बाइक कार के पीछे टकरा गई। जिससे वह घायल हो गया



