गोहाना :- गंगाना गांव में महिला रेखा ने गांव के ही युवक परमजीत पर मारपीट करने और ननद को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रेखा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे ननद रानी के साथ गांव के अड्डा की तरफ जा रही थी। रास्ते में युवक परमजीत उसकी ननद के साथ बात करने लगा। ननद ने बात करने से मना किया तो उसने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की। शोर करने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।



