CrimeGohana

नूह ब्रज मंडल यात्रा पर पथराव के उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

गोहाना :- नूंह में बृजमंडल यात्रा के दौरान किए गए पथराव के विरोध में शहर के सामाजिक संगठनों ने रोष प्रकट किया। संगठन के सदस्यों ने उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर गृह मंत्री के नाम एसडीएम आशीष वशिष्ठ को ज्ञापन दिया। उन्होंने सरकार से मृतकों के आश्रितों को एक करोड़, घायलों को 20 लाख और क्षतिग्रस्त वाहनों का पूर्ण मुआवजा देने की मांग की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एसडीएम को ज्ञापन विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र गिरधर और बजरंग दल नगर संयोजक कुलदीप कौशिक के नेतृत्व में दिया गया। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई बृजमण्डल धार्मिक यात्रा निकाली जा रही थी। धर्म विशेष के लोगों ने धार्मिक यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पथराव शुरू कर दिया। हमले के दौरान गोलीबारी भी की गई। यह घटना बहुत ही हृदय विदारक है। यात्रा को शुरू हुए 15 मिनट बाद ही उपद्रवियों ने गोलियां और पत्थर बरसाए। वहीं वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना में कई लोगों की मौत हो गई। वहीं सैंकड़ों श्रद्धालु घायल हो गए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं पर हुआ हमला सुनियोजित ढंग से किया गया है। इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाना अनिवार्य है। इससे आपसी सौहार्द खत्म हो रहा है। उन्होंने सरकार से हमलावरों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर तीर्थ राणा, बलराम कौशिक, राकेश गंगाना, सतीश गुप्ता, संजय गर्ग, अंकित, सुनील कुछल, दिनेश व्यास, सुरेश जागलान, सुमित ककड़, केसी शर्मा, राजेश, मोनू, रामकुमार सैनी, रामदिया भारद्वाज, सुरेंद्र विश्वास, हरिओम, बिजेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button