Breaking NewsGohana

युवक का अपहरण करके मारपीट करने का 6 पर आरोप

गोहाना :- मुंडलाना गांव के एक युवक ने छह लोगों पर पहले गांव में ही उसके साथ मारपीट करने और उसके बाद बाद अपहरण करके गोहाना ले जाकर दोबारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने कहासुनी की रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया है। युवक की शिकायत पर सदर थाना की पुलिस ने नामजद आरोपियों पर अपहरण समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

मुंडलाना गांव निवासी रमन ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने दोस्त साहिल के साथ एक ग्रामीण के मकान के पास खड़ा था। उसी समय दो बाइकों पर गांव के ही सुधीर, प्रवीन, विकास, रोहित, सुमित आए और आते ही उससे मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके दोस्त साहिल से भी मारपीट की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसके बाद वे उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर गोहाना में ड्रेन नंबर-8 के पास लेकर गए। वहां पर उनका साथी रोहित कुमार भी आ गया था। उन्होंने उसे डंडों से पीटने के साथ पत्थर उठाकर उसके पैर पर मारा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

रमन का कहना है कि उसकी आरोपियों से करीब दो सप्ताह पहले कहासुनी हुई थी। इस पर उसे इलाज के लिए बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। इसी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button