Breaking NewsChandigarhपत्रकार संगठनसोहना

ऐतिहासिक रहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का 10वाँ प्रदेशस्तरीय स्नेह मिलन समारोह – डॉ इंदु बंसल जैन 

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सोहना इकाई का हुआ गठन, 18 जिलों के सैकड़ों पत्रकार रहे उपस्थित।

सोहना/चंडीगढ़, 21 सितम्बर । हरियाणा के मीडियाकर्मियों की ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का 10वाँ प्रदेशस्तरीय स्नेह मिलन समारोह सोहना के दमदमा रोड पर स्थित स्मार्ट व्यू रिज़ॉर्ट में धूमधाम के साथ मनाया गया।

उक्त समारोह पर अधिक जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने बताया कि इस समारोह में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा से जुड़े सभी जिला इकाईयों के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डॉ बंसल ने बताया की स्नेह मिलन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार मुकेश वशिष्ठ ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा को स्नेह मिलन समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

इस स्नेह मिलन समारोह में सभी पत्रकारों का सोहना के पत्रकारों द्वारा फूलमाला ,पटका व विशेष उपहार देकर सम्मान किया गया।

डॉ बंसल ने बताया कि स्नेह मिलन समारोह के इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सोहना जिला इकाई का गठन भी किया गया जिस में सोहना के वरिष्ठ पत्रकार अशोक गर्ग को सोहना इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सोहना के अनेकों पत्रकारों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की।

डॉ बंसल ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का आगामी 11वाँ प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह आगामी 25 अक्टूबर को फतेहाबाद में आयोजित होगा इस कार्यक्रम में पंजाब व हरियाणा के लगभग 500 से ज्यादा पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

स्नेह मिलन समारोह के इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सभी जिला इकाईयों के जिला अध्यक्ष,महासचिव ,संरक्षक व सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button