Breaking NewsEducationHealthएसजीटीयूगुरुग्राम

एसजीटीयू की फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज भारत के शीर्ष 10 डेंटल कॉलेजों में शामिल

'हायर एजुकेशन रिव्यू' मैगजीन ने 2026 के लिए दी रैंकिंग 

 

गुरुग्राम, (अनिल जिंदल) 21 जुलाई। एसजीटी विश्वविद्यालय, गुरुग्राम की फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज को हायर एजुकेशन रिव्यू मैगजीन द्वारा वर्ष 2026 के लिए भारत के शीर्ष 10 डेंटल कॉलेजों में स्थान दिया गया है। यह प्रतिष्ठित उपलब्धि डेंटल शिक्षा, उत्कृष्ट क्लिनिकल सेवाओं, गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल, अनुसंधान तथा नवाचार के प्रति संस्थान की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ एसजीटी विश्वविद्यालय भविष्य की दंत चिकित्सा व्यवस्था को नई दिशा देने तथा फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज को दंत चिकित्सा के उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर आफ एक्सेलेंस इन डेंटिस्ट्री) के रूप में स्थापित करने के अपने संकल्प को और अधिक मजबूत कर रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

संस्थान का लक्ष्य निदान एवं उपचार योजना (डायग्नोसिस और ट्रीटमेंट प्लानिंग) में कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी उभरती तकनीकों का समावेश करना, डिजिटल डेंटिस्ट्री की कार्यप्रणाली का विस्तार करना तथा क्लिनिकल एवं शैक्षणिक गतिविधियों में 3डी प्रिंटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों को व्यापक रूप से अपनाना है।

अंतर्विषयक (इंटरडिसिप्लिनरी) सहयोग, अनुसंधान के विस्तार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं पर निरंतर विशेष ध्यान देते हुए फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संस्थान की दूरदर्शी सोच केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे संवेदनशील, दक्ष एवं जिम्मेदार दंत चिकित्सा पेशेवर तैयार करना भी है, जो भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर मौखिक स्वास्थ्य सेवाओं के विकास और उन्नयन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button