AdministrationBreaking NewsSonipatकेंद्र सरकारवृक्षारोपण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वन विभाग ने चलाया व्यापक पौधारोपण अभियान

-ऋषिहुड यूनिवर्सिटी सहित गांव दुभेटा, पतला, भटगांव, शाहपुर, गन्नौर सहित विभिन्न गांवों के लोगों ने पौधारोपण करते हुए लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सोनीपत, 13 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वन विभाग द्वारा जिला में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला वन अधिकारी (डीएफओ) रेनू बाला के नेतृत्व मेेंं आयोजित इन पौधारोपण कार्यक्रमों में ग्रामीणों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अभियान के तहत ऋषिहुड यूनिवर्सिटी सहित गांव दुभेटा, पतला, भटगांव, शाहपुर, गन्नौर तथा जिला के अन्य गांवों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित गांवों के सरपंचों ने की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा हरित आवरण बढ़ाने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान दौरान विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्थानीय लोगों एवं युवाओं को सौंपी गई ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। ग्रामीणों ने पौधारोपण को जन आंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया तथा अपने आसपास के क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डीएफओ रेनू बाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और हरित विकास को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। आज भारत विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पौधे न केवल हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं बल्कि जल संरक्षण, भूमि संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पौधारोपण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी निभाए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। एक वृक्ष अनेक पीढिय़ों को लाभ पहुंचाता है, इसलिए पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। वन विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता रहेगा।

वन विभाग द्वारा आयोजित इस अभियान के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास भी कराया गया। कार्यक्रमों के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने का सामूहिक संकल्प लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button