AdministrationBreaking NewsSonipatहरियाणा सरकार

सीएम विंडो पर आने वाली सभी शिकायतों का तुरंत करें समाधान, अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाई-उपायुक्त नेहा सिंह

-सीएम विडों पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा को लेकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने वीसी के माध्यम से की उपायुक्तों के साथ बैठक

-संबंधित शिकायतों की अधूरी एटीआर भेजने वाले अधिकारियों पर की जाएगी कार्रवाई

सोनीपत, 12 जून। उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका तुरंत समाधान करना सुनिश्चित करें ताकि संबंधित व्यक्ति को समस्या ने निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के निवारण को लेकर अगर किसी अधिकारी द्वारा ढिलाई बरती गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से संचालित सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा को लेकर शहरी स्थानीय निकाय, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के आयुक्त एवं सचिव, अशोक कुमार मीना ने विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो नागरिकों और सरकार के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम है तथा इस पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए कोई भी अधिकारी किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वीसी के पश्चात अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उपायुक्त नेहा सिंह ने सभी विभागों की लंबित शिकायतों की क्रमानुसार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो विभाग अपने से संबंधित शिकायत पर जो भी कार्रवाई करता है उसकी एटीआर अवश्य अपलोड करें। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि संबंधित शिकायतों की अधूरी एटीआर भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने पुरानी लंबिंत शिकातयों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इन शिकायतों को अगले एक सप्ताह में दूर किया जाए अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी प्रतिदिन इन पोर्टलों पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा जरूर करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत का समाधान होने के बाद शिकायतकर्ता को दूरभाष, संदेश अथवा अन्य उपयुक्त माध्यम से इसकी सूचना अवश्य दी जाए। इससे शिकायतकर्ता की संतुष्टि बढ़ेगी तथा प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत होगा।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, डीसीपी कुशल सिंह, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, सीईओ जिला परिषद डॉ. अनमोल, नगराधीश सिमरन, डीआरओ सुशील शर्मा, तहसीलदार कीर्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button