Breaking NewsSonipatपर्यावरणवृक्षारोपण

प्रदेश सरकार प्रदेश को हरा भरा बनाने को कृतसंकल्प – गजेंद्र फौगाट

विश्व पर्यावरण दिवस पे किया यज्ञ हवन व पौधारोपण

सोनीपत, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोनीपत के सनराइज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने लोगों को पेड़ लगाने के साथ साथ उसे बचाने का भी सन्देश दिया ।

इस अवसर पर फौगाट ने सिंदूर का पौधा लगाया व बच्चों के साथ मिलकर पर्यावरण की शुद्धि के लिए हवन किया । फौगाट ने स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब आप एक पेड़ लगाते हैं तो पूर्वजों के अहसान का एक भाग उतारते हैं । उन्होंने कहा कि केवल पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें बड़ा करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मुख्यमंत्री के ओएसडी ने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संबंधी अनेक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों व पर्यावरण आयोग के पदधिकारियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पौधों को संरक्षित रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पर्यावरण आयोग के चेयरमैन भारत शर्मा ने उनका स्वागत करते हुए बताया कि इस बार उनके ट्रस्ट ने 1 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है ।इस अवसर पे पंजाब चेप्टर के अध्यक्ष रितिक अरोड़ा को स्मृति चिन्ह व प्रशस्तिपत्र देके सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में सभी का धन्यवाद करते हुए संस्थान अध्यक्ष संदीप कौशिक व निदेशक हरेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी बच्चों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर संयोजक सुमित,संचालिका मनीषा,सविता,अमित सिंह,अनिल समेत अनेकों गणमान्य अतिथि गण उपस्थित थे ।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button