CrimeGohana

बुजुर्ग मां के दो बेटों को बीमारी ने और तीसरे को हत्यारों ने छीना

Two sons were taken away from the elderly mother by the disease and the third one was taken away by the killers.

गोहाना :-आदर्श नगर स्थित गली नंबर-एक में फल विक्रेता की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहले ही दो बेटों को खो चुकी बुजुर्ग मां अब तीसरे बेटे की हत्या से टूट गई है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आदर्श नगर निवासी शांति देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अशोक उर्फ बंटू रविवार रात को गली में पड़ा मिला था। उसकी अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शांति देवी की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा लिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। बेटे की हत्या के बाद से शांति देवी का रोकर बुरा है। उनके पति हरिराम सेना में थे। सेवानिवृत्त होने के बाद उनका 1983 में निधन हो गया था। शांति की तीन बेटियां और तीन बेटे थे। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। उनके बड़े बेटे रमेश कुमार की मौत 10 साल पहले बीमारी के कारण हो गई थी। अब उसने 8 माह में दो बेटे खो दिए हैं। दूसरे नंबर का बेटा सहदेव अविवाहित था, जिसकी आठ माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। अब छोटे बेटे अशोक की हत्या ने उसे तोड़ दिया है।

बुजुर्ग की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। -नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button