AdministrationBreaking NewsGohanaअंतराष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम अंकित कुमार ने की समीक्षा बैठक, विभिन्न विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां  

 21 जून के योग महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय, एसडीएम अंकित कुमार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गोहाना, 01 जून (अनिल जिंदल) । 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से गोहाना के एसडीएम अंकित कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं ताकि आयोजन पूर्व वर्षों की भांति सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

एसडीएम ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, टेंट, बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक सरपंचों, पंचों, ब्लॉक समिति मेंबर्स, जिला सचिवों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि योग के प्रति जनजागरूकता का व्यापक संदेश समाज तक पहुंच सके।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बैठक के दौरान विशेष रूप से कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखने के निर्देश भी दिए गए, जिससे स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखी जा सके और आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर बनाए जाने वाले मंच की सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों की दृष्टि से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से आवश्यक एनओसी प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम अंकित कुमार ने जनसंपर्क एवं सूचना विभाग को कार्यक्रम के लिए साउंड सिस्टम एवं प्रचार-प्रसार संबंधी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन सुनिश्चित करें।

बैठक में तहसीलदार शिखा, बीडीपीओ परमजीत, डॉ. विनोद कुमार, योग सहायक अमरजीत, योग सहायक नरेश कुमार, बीईओ गोहाना बलजीत गहलावत, बीईओ मुंडलाना राजकुमार पंघाल, बीईओ कथूरा लवल किशोर तथा बिजली विभाग से एसडीओ कपिल यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button