AdministrationBreaking NewsGohana

जनता और प्रशासन के बीच मजबूत संवाद का माध्यम बना समाधान शिविर, एसडीएम अंकित कुमार ने स्वयं सुनीं शिकायतें

समयबद्ध समाधान पर जोर: गोहाना में आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियों को दिए गए स्पष्ट निर्देश

जनहित सर्वोपरि: गोहाना लघु सचिवालय में समाधान शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं पर हुई सीधी सुनवाई

गोहाना,(सोनीपत), 1 जून। गोहाना लघु सचिवालय में सोमवार को एसडीएम अंकित कुमार के नेतृत्व में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध करवाना तथा शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाना रहा।

शिविर के दौरान एसडीएम अंकित कुमार ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।

समाधान शिविर में गांव खेड़ा निवासी पारस द्वारा आवासीय क्षेत्र में सूअर पालन के कारण फैल रही गंदगी के कारण जन स्वास्थ्य संकट संबंधी सार्वजनिक शिकायत, खंदाराई निवासी ओमप्रकाश द्वारा झूठी शिकायतें देकर मानसिक उत्पीड़न एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने बारे, परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने, कटवाल निवासी ईश्वर द्वारा बिजली कनेक्शन लगवाने ,जमीन से अवैध कब्जे हटवाने बारे, इंतकाल दर्ज करवाने बारे सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि जिन मामलों में विस्तृत जांच या विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता थी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को भेजा गया।

एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे आमजन के साथ सकारात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार करें और सरकारी सेवाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और उनकी समस्याओं पर एक ही मंच से त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है।

समाधान शिवर के दौरान एसीपी देवेंद्र सिंह, तहसीलदार शिखा, नायब तहसीलदार खानपुर अंजू, नगर परिषद सचिव सुंदर शर्मा, बिजली विभाग से एसडीओ कपिल यादव, जन स्वास्थ्य विभाग से एसडीओ नरेंद्र लाठर,पीडब्ल्यूडी विभाग से एसडीओ अशोक कुमार, एसईपीओ राजकुमार, एसईपीओ यशपाल, एएफएसओ राजेश हुड्डा तथा सीडीपीओ गोहाना सुशीला देवी मौजूद रही

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आमजन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button