AdministrationBreaking NewsSonipat

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने जून माह से शुरू होने वाले एसआईआर कार्य को लेकर प्रदेश के उपायुक्तों के साथ वीसी के माध्यम से की बैठक

बैठक उपरांत एडीसी अजय चोपड़ा ने निर्वाचन तहसीलदार को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

-वीसी के दौरान 13 एजेंडा बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा

सोनीपत, 20 मई। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने जून माह से प्रदेश में शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को लेकर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों एवं निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित 13 महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बैठक उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने निर्वाचन तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न करवाना सुनिश्चित किया जाए।

वीसी के दौरान मुख्य रूप से जिला कॉल सेंटर की स्थापना, भ्रामक सूचनाओं (मिस इंफॉर्मेशन) से निपटने के लिए मीडिया सेंटर की स्थापना, बीएलओ के प्रशिक्षण, ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ एवं अन्य पदों पर रिक्त पड़ी वैकेंसी, राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित करने, पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन, चुनाव संबंधी नोटिसों की प्रिंटिग की व्यवस्था तथा निर्वाचन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान एसडीएम सुभाष चंद्र, एसडीएम अंकित कुमार, सीटीएम सिमरन, डीडीपीओ मनीष मलिक, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button