Breaking NewsHealthSocialभिवानी

बीपीएमएस के 40 वें शिविर में भारी संख्या में आए मरीज, 210 की ओपीडी 

दिल्ली के विख्यात अस्पताल में 32 का होगा नेत्र ऑपरेशन 

भिवानी, (अनिल जिंदल) 20 मई। जाने-माने समाजसेवी और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद करने में सबसे आगे रहने वाले अशोक अग्रवाल की स्मृति में भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) द्वारा आयोजित 40 वें निःशुल्क नेत्र व मेडिकल शिविर में आज भारी संख्या में मरीज आए।

भिवानी परिवार मैत्री संघ के संयुक्त सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित इस शिविर में भिवानी जिले के दो दर्जन से अधिक गांवों तथा अन्य जिलों से मरीज आए तथा नेत्र व कैंसर जांच करवाई। कुल 210 मरीजों की ओपीडी हुई जिसमें से चिकित्सकों के परामर्श पर 32 मरीजों का नेत्र ऑपरेशन (लैंस वाला) के लिए चयन किया गया। इसके अलावा पैप्समेयर टेस्ट 9 का हुआ तथा व एक मरीज का नाम राजीव गांधी अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

वरिष्ठ पदाधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि इन मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन दिल्ली के विख्यात वेणु आई हास्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर में किया जाएगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जन सरोकार और जनहित कार्यों के लिए अशोक अग्रवाल का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं। छोटी काशी में उन्होंने समाज सेवा में इतना नाम कमाया कि लोग आज भी उनकी प्रशंसा करते नहीं थकते।

शिविर के बारे में आगे जानकारी देते हुए संजय गुप्ता ने बताया कि हर जरूरतमंद को निःशुल्क बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने और ‘उज्जवल नेत्र ज्योति’ के मिशन में भिवानी परिवार मैत्री संघ ने लंबा सफर तय किया है। भिवानी के अलावा दिल्ली, लोहारू, ढिगावा व अन्य शहरों में अपने अभियान का विस्तार किया है।

उन्होंने बताया कि 40 वां निःशुल्क शिविर बीपीएमएस के लिए बेहद खास रहा। शिविर में दिल्ली के विख्यात वेणु आई हास्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने नेत्र रोगियों की गहन जांच की। । इसके अलावा राजीव गांधी कैंसर अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की।

संजय गुप्ता ने बताया कि छोटी काशी के समाजसेवियों, दानदाताओं, सहयोगकर्ताओं ने इतने उत्साह से सहभागिता की कि जरूरतमंदों के लिए बीपीएमएस का मिशन एक महाआंदोलन बन चुका है। इसे कई और जिलों, शहरों में विस्तार दिया जाएगा। बीपीएमएस शिविरों में मरीजों की देखभाल के स्तर, दवाओं की गुणवत्ता और वरिष्ठ चिकित्सकों के सेवा भाव की प्रशंसा चारों ओर हो रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button