Breaking NewsEducationSonipat

लूट की झूठी सूचना देने पर सोनीपत पुलिस की सख्त कार्रवाई, पुलिस की त्वरित एवं सटीक जांच से हुआ खुलासा

 

सोनीपत, 12 मई —पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह आईपीएस , एडीजीपी के कुशल मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन मेधा भूषण आईपीएस के प्रभावी नेतृत्व में सोनीपत पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की सतर्कता, सटीक जांच एवं जुटाए गए तथ्यों के आधार पर मामले का कुछ ही समय में खुलासा कर दिया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त गन्नौर ऋषिकांत ने मामलें की अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि आज पानीपत निवासी एक व्यापारी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई कि नेशनल हाईवे पर गन्नौर के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उससे 15 लाख रुपये की लूट कर ली है। सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और थाना बड़ी, थाना गन्नौर व क्राइम यूनिट गन्नौर की टीमों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान *सूचना संदिग्ध पाए जाने पर व्यापारी से कड़ाई से पूछताछ* की गई, जिसमें उसने *लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने* की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी साहिल पुत्र राजिंदर निवासी अग्रसेन कॉलोनी, पानीपत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली है। मामले में आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

सोनीपत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की झूठी सूचना देकर पुलिस प्रशासन को गुमराह न करें। इस प्रकार की हरकत कानूनन अपराध है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button