AdministrationAgricultureBreaking NewsSonipat

भारत अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी का निर्माण गन्नौर को विश्व पटल पर देगा अलग पहचान – एमडी अनीश यादव

एमडी ने आईआईएचएम, गन्नौर में बैठक कर अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

गन्नौर (सोनीपत) 11 मई। हरियाणा इंटरनेशनल हार्टिकल्चर मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिo, एमडी एवं हैफेड एमडी अनीश यादव ने सोमवार को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बागवानी मंडी, गन्नौर (आईआईएचएम) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों दिशा निर्देश दिए कि यहां चल रहे निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करें। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त बागवानी मंडी गन्नौर को विश्व पटल पर एक अलग पहचान देगी, अत: सरकार एवं प्रशासन का उद्देश्य इसके निर्माण में आने वाली सभी रुकावटों को जल्द से जल्द दूर करके इसको विकसित करना है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एमडी श्री यादव ने अंतरराष्ट्रीय मंडी निर्माण में आ रही समस्याओं का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित विभागों द्वारा जल्द ही इनका समाधान कर लिया जाएगा। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बाल्मिकी आश्रम, हनुमान मंदिर, पीर व शमशान घाट के स्थानातंरण, टेहा गांव से जुडे पानी के मुद्दे को एसटीपी प्लांट विकसित कर हल जल्द ही निकाल लिया जाएगा। बैठक के दौरान जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने एमडी अनीश यादव को आश्वस्त किया कि उक्त सभी रुकावटों को दूर कर संबंधित विभागों के द्वारा अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने मंडी अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय मंडी में बनने वाले शेड, ट्रांसमिशन लाइन, रेनीवैल स्कीम, स्टॉर्म वाटर प्लांट, आवासीय परिसर, ट्रेनिंग सेंटर, लैब, रात्रि ठहराव कक्ष, निर्यात होने वाले उत्पादों के लिए अलग से शेड, फायर स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, 132 केवी स्टेशन और अन्य मूलभूत सुविधाएं युक्त भवन के नियम के लिए भी जरूरी निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त नेहा सिंह, एसडीएम गन्नौर प्रवेश कादियान, तहसीलदार ललिता, बीडीपीओ राजेश कुमार, एक्सईएन एचएसएएमबी विजेंद्र सिंह, एक्सईएन ईआईएल राकेश भट्ट, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ गौतम कुमार, एक्सईएन पंचायती राज कुलबीर सिंह, एनएचएआई पीआईयू प्रांजल मिश्रा सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button