AdministrationBreaking NewsSonipatचुनाव विभागनगर निगम चुनाव

सोनीपत नगर निगम आम चुनाव-2026 के लिए थमा प्रचार -10 मई को मतदान प्रक्रिया के दौरान 22 वार्डों में 02 लाख 96 हजार 45 मतदाता मेयर व पार्षद पद के लिए करेंगे अपने मत का प्रयोग

-मेयर व पार्षद चुनाव के लिए निगम क्षेत्र में बनाए गए हैं 264 मतदान केन्द्र

 

-02 लाख 96 हजार 45 मतदाताओं में 01 लाख 53 हजार 380 पुरूष, 01 लाख 42 हजार 658 महिलाएं तथा 07 अन्य मतदाता शामिल

सोनीपत, 08 मई। नगर निगम सोनीपत आम चुनाव-2026 के लिए चुनाव प्रचार निर्धारित समयावधि समाप्त होने के साथ ही शुक्रवार शाम को थम गया। अब उम्मीदवार घर-घर संपर्क एवं व्यक्तिगत जनसंपर्क के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंच बनाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार की जनसभा, रैली अथवा लाउडस्पीकर के प्रयोग की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि 10 मई को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं तथा चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे बिना किसी भय, लालच अथवा दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उपायुक्त ने बताया कि मतदान के दौरान नगर निगम क्षेत्र के 22 वार्डों में कुल 02 लाख 96 हजार 45 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मेयर एवं पार्षद पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में 01 लाख 53 हजार 380 पुरुष, 01 लाख 42 हजार 658 महिला तथा 07 अन्य मतदाता शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाने हेतु निगम क्षेत्र में कुल 264 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, बिजली, शौचालय, रैंप एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस बल एवं चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है, ताकि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय एवं असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button