AdministrationBreaking NewsHealthSonipat

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिलेभर में आयोजित हुए सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम

रक्तदान शिविर, रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं मॉक ड्रिल के माध्यम से दिया मानव सेवा का संदेश

-कुष्ठ आश्रम में फल वितरण एवं केक कटिंग से हुई कार्यक्रमों की शुरुआत

सोनीपत, 08 मई। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष नेहा सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा सचिव रेडक्रॉस गौरव राम करण की देखरेख में जिलेभर में विभिन्न सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों की शुरुआत कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को फल वितरित करने एवं केक काटकर विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाने से हुई। इसके उपरांत पीएम श्री गल्र्जा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुरथल अड्डा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूना को श्रद्धांजलि स्वरूप उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स द्वारा मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया तथा विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस दौरान रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव गौरव रामकरण ने कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस मानवता, सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने का अवसर है। रेडक्रॉस सोसायटी निरंतर जरूरतमंद एवं पीडि़त लोगों की सहायता के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रक्तदान, प्राथमिक उपचार, आपदा राहत एवं सामाजिक जागरूकता जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को मानव सेवा से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से समाजहित के कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेने तथा नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसके अतिरिक्त हैबिटेट क्लब सोनीपत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 45 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर के दौरान सिविल अस्पताल से ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. भानू शर्मा, डॉ. विकास एवं शशि मेहता ने युवाओं को बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस दौरान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बडवासनी में रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जिले के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में माननीय राज्यपाल का संदेश प्रसारित किया गया तथा प्रदर्शनी लगाकर मानव सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर डीटीओ संजय कुमार एवं फस्र्ट एड लेक्चरर ने कहा कि मानवता की सेवा के अनेक मार्ग हैं और रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है। शिविर में फस्र्ट एड प्रोफेशनल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया तथा युवाओं को नियमित रक्तदान करने एवं रक्तदाता बनने की शपथ भी दिलाई गई।

इस मौके पर रेडक्रॉस स्टाफ से मुकेश कुमार, बिजेन्द्र, प्रेम, प्रमेन्द्र, मांगेराम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button