पुलिस ने एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ — दो आरोपी माहरा (गोहाना) से गिरफ्तार
नामी गैंगस्टर के नाम पर मांगी गई थी फिरौती — आरोपियों को न्यायालय में पेशकर भेजा गया जेल

गोहाना / सोनीपत। 07 मई। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह आईपीएस, ADGP के कुशल मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त गोहाना जितेंद्र गहलावत के कुशल नेतृत्व में थाना बरोदा की पुलिस टीम ने एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गोहाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम —
1. नकुल पुत्र प्रदीप – निवासी गांव शेखपुर तितरी जिला रोहतक हाल निवासी सेक्टर-4, रोहतक
2. राहुल पुत्र मनोज – निवासी गांव फरमाणा जिला रोहतक हाल निवासी विशाल नगर, रोहतक
शिकायत का संक्षिप्त विवरण
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बतलाया कि दिनांक 02 मई 2026 को थाना बरोदा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना बरोदा में शिकायत दी थी कि मैं और मेरा भाई पिछले कई वर्षों से अमेरिका गए हुए थे। मैं दिनांक 08/04/2026 को तकरीबन 3 वर्ष के बाद वापिस अपने घर आया था। मेरे पास अभी अमेरिका का मोबाइल नम्बर है। जिस पर अभी Whatsapp चला हुआ है। दिनांक – 02/05/2026 को मेरे Whatsapp नम्बर पर 4:44 PM पर मैसेज आया फिर मैंने पूछा कौन है तो मेरे पास रोहित गोदारा गैंग से 1 करोड़ रुपये मांगे और कहा कि अगर 1 सप्ताह मे नहीं दिए तो हम अपने आप ले लेगें फिर रिकार्डिंग भेजकर रोहित गोदारा नाम से धमकी दी। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत थाना बरोदा मे अभियोग अंकित किया गया।
थाना बरोदा की अनुसंधान टीम में नियुक्त चौकी भैंसवान के इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक कुलदीप ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त दो आरोपियों नकुल पुत्र प्रदीप निवासी गांव शेखपुर तितरी जिला रोहतक हाल निवासी सेक्टर-4, रोहतक व राहुल पुत्र मनोज निवासी गांव फरमाणा जिला रोहतक हाल निवासी विशाल नगर, रोहतक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।



