

जींद 5 मई। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 72वें जन्मदिवस के अवसर पर आज जींद स्थित शक्तिपीठ मां जयती देवी जी में भक्ति, सेवा और संस्कारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गणमान्य व्यक्तियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर जननायक के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन केवल जन्मोत्सव नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का एक प्रयास है।
कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री जी,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल जी,मास्टर राजेश ख़र्ब जी, मास्टर सोमबीर मलिक, कृष्ण शर्मा,चेस एसोसिएशन के महासचिव मोहित सैनी, दिलबाग जी, बॉबी शर्मा, रणबीर ढिल्लो,पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत शर्मा, बिट्टू पहलवान, राधेश्याम जी, बजरंग दल के जिला जींद के संयोजक, पवन शर्मा,युवा भाजपा नेता तरुण कुमार,कोमल सिंह,अमन कश्यप परमजीत गिल, दीपक जांगड़ा, रोहित बंसल, सोनू जैन सहित काफी संख्या में महिलाओं की हाजिरी रही।
*धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण अभियान से की गई, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इसके पश्चात भजन-सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन हो गए। अंत में हवन-यज्ञ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति के लिए प्रार्थना की गई।
*सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता पर जोर*
अशोक छाबड़ा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रकृति के संरक्षण और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
*जननायक के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प*
उन्होंने कहा कि मनोहर लाल को ‘व्यवस्था परिवर्तन के जननायक’ के रूप में जाना जाता है। उनका सादगीपूर्ण जीवन, पारदर्शी प्रशासन और जनहित के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। यह आयोजन उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है।
*श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी*
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जन्मदिवस को सेवा, भक्ति और संस्कारों के साथ मनाया। अशोक छाबड़ा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और जनसेवा की भावना को सुदृढ़ बनाते हैं।



