मुख्यमंत्री नायब सैनी के मीडिया कॉर्डिनेटर अशोक छाबड़ा से पत्रकार सुरक्षा कानून व मीडियाकर्मियों की समस्याओं व लंबित मांगों बारे मिली डॉ इंदु बंसल जैन
पत्रकार सुरक्षा कानून व मीडियाकर्मियों के हितों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा


चण्डीगढ़ / जींद, 3 मई । हरियाणा के पत्रकारों की ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर जींद के स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया कॉर्डिनेटर अशोक छाबड़ा से मुलाकात कर हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की समस्याओं व लंबित मांगों बारे विस्तृत चर्चा की।
इस मुलाकात में डॉ बंसल ने मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर छाबड़ा से मुख्य रूप से जल्द से जल्द हरियाणा में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग रखी, साथ ही पत्रकारों के एक्रीडेशन में सरलीकरण, पेंशन योजना के लाभ में बढ़ोतरी, ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के तहत रियायती दरों पर मकान, निःशुल्क चिकित्सा व शिक्षा व अन्य अनेकों मुद्दों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ध्यान दिलवाने बारे आग्रह किया।
मुलाकात में मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के कार्यों व नीतियों की सराहना करते हुए कहा की यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि देश में किसी पत्रकार संघ का नेतृत्व महिला शक्ति कर रही है। ओर वो जल्द ही श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा रखी गई श्रमजीवी पत्रकारों की सभी लंबित मांगों बारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अवगत भी करवाएंगे।
बैठक में डॉ बंसल के साथ प्रदेश महासचिव नवीन बंसल, गोहाना जिला अध्यक्ष अनिल जिंदल व अन्य पत्रकार साथ थे।



