Breaking NewsCrimeSonipatपुलिस प्रशासन

पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना मे संलिप्त आरोपी को समस्तीपुर (बिहार) से किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर लिया राहदारी रिमाण्ड पर

 

सोनीपत, 02 मई : जिले के थाना HSIIDC बड़ी की पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना मे संलिप्त आरोपी को जिला समस्तीपुर, बिहार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अभिनंदन पुत्र तारो निवासी बेगूसराय, बिहार का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 10 अप्रैल 2026 को चैनपुर, बिहार हाल क्षेत्र थाना HSIIDC बड़ी जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना HSIIDC बड़ी मे शिकायत दी थी कि अभिनंदन पुत्र तारो निवासी बेगूसराय, बिहार ने मुझे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत थाना HSIIDC बड़ी में अभियोग अंकित किया गया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

थाना प्रबन्धक HSIIDC बड़ी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह की अनुसंधान टीम मे नियुक्त महिला सहायक उप निरीक्षक शर्मिला ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुये न्यायालय के आदेशानुसार महिला के मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई। दूसरी तरफ कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी अभिनंदन पुत्र तारो निवासी बेगूसराय, बिहार को समस्तीपुर, बिहार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को SDJM शिव प्रिया अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रोसड़ा जिला समस्तीपुर, बिहार के सम्मुख पेश करके तीन दिन के राहदारी रिमांड पर लिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button