Breaking NewsDelhiHealthSocial

ऊषा चेतन की स्मृति में आज निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर 

 

नई दिल्ली, 03 मई । हर जरूरतमंद की सेवा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के मिशन को विस्तार देते हुए उत्तर भारत की प्रमुख समाजसेवी संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस)

कल रविवार 3 मई को दिल्ली के पीतमपुरा में ऊषा चेतन की स्मृति में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन करने जा रही है। ऊषा चेतन वह व्यक्तित्व था जिन्होंने समाज सेवा को नई परिभाषा दी, नारी सशक्तिकरण की ऐसी अलख जगाई जिसकी धमक आज भी महसूस की जा सकती है। ऊषा चेतन के इसी मिशन को नई गति, नए प्रतिमान देने का संकल्प उनके पति व भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष राजेश चेतन ने लिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बीपीएमएस अध्यक्ष राजेश चेतन जो अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि भी हैं, ने बताया कि शिविर पीतमपुरा के डी ब्लॉक में स्थित शिव मंदिर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम आकर मरीजों की जांच करेगी।

उन्होंने बताया कि शिविर में नाड़ी परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच होगी, जीवन शैली से जुड़ी खास सलाह व रोग निवारण मार्गदर्शन दिया जाएगा। शिविर में आए सभी मरीजों को निःशुल्क दवा दी जाएगी।

राजेश चेतन ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डीन डॉ महेश कुमार व्यास शिविर में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button