AdministrationBreaking NewsSonipat

मतदान प्रक्रिया में पोलिंग पार्टियों की भूमिका सबसे अहम, सतर्कता से करें कार्य-एडीसी अजय चोपड़ा

-नगर निगम आम चुनाव के अंतर्गत डीसीआरयूएसटी मुरथल में किया गया पोलिंग पार्टियों की पहली रिहर्सल का आयोजन

-एडीसी ने रिहर्सल के दौरान अनुपस्थित मिले 132 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश

सोनीपत, 01 मई। नगर निगम आम चुनाव-2026 की मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए नियुक्त की गई पोलिंग पार्टियों के लिए दीन बंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल में पहली रिहर्सल का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पोलिंग पर्टियों को चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां समझाई गईं। इस दौरान ईवीएम मास्टर ट्रेनर मैजर संजय श्योराण ने सभी पोलिंग पार्टियों को उनके प्रत्येक कार्य और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रिहर्सल में उन्होंने पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीनों के संचालन के बारे में भी समझाया गया व उन्हें मौके पर ही हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी दी गईं।

अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने कहा कि पोलिंग पार्टियों की जरा सी चूक पूरी व्यवस्था की विफलता मानी जाएगी, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी की गंभीरता को समझें और पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि पीओ हैंडबुक में वे सारी हिदायतें व नियम लिखे हैं जिनकी जानकारी चुनाव करवाने वाले अधिकारी को होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए बूथों पर महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगवाई जाएं और एक पुरुष के बाद दो महिलाओं को वोट डालने के लिए भीतर भेजा जाए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाने में उनकी भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगी। इसलिए वे मतदान से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को अच्छी प्रकार से समझें और सभी नियमों की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि 10 मई को नगर निगम मेयर व पार्षद चुनाव के लिए सुबह 08 से सायं 06 बजे तक मतदान होगा। इससे पूर्व पोलिंग एजेंट्स की मौजूदगी में मोक पोल करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चुनाव के दिन मोक पोल में सभी प्रत्याशियों के वोट डलवाए जाएं और पोलिंग एजेंट्स को इसका परिणाम दिखाएं। उन्होंने हिदायत दी कि मोक पोल की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ईवीएम मशीन को क्लीयर करना न भूलें। इसी प्रकार मतदान संपन्न होने के बाद मशीन को क्लोज करना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या आती है तो उसे अपने स्तर पर हल करें, यदि समाधान नहीं होता तो उच्च अधिकारियों को संपर्क करें। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने रिहर्सल में अनुपस्थित 132 कर्मचारियेां के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए और कहा कि राज्य चुनाव आयोग के नियमानुसार इनपर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान एआरओ सुरेन्द्र दून ने मतदान से संबंधित सभी प्रकार के दस्तावेज व फार्म भरने के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें मतदान प्रक्रिया की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में लगे हर कर्मचारी को निष्पक्ष रहना है और निष्पक्ष दिखना भी है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सभी प्रत्याशी समान हैं। स्वतंत्र लोकतंत्र व दबाव रहित चुनाव के लिए यह भावना रखनी बहुत जरूरी है।

इस मौके पर शुगर मील सोनीपत की एमडी डॉ० अनमोल, डीडीपीओ मनीष मलिक, बीडीपीओ राजेश टिवाणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button