01 मई से शुरू हुआ जनगणना 2027 का प्रथम चरण, गणनाकर्ताओं ने घर-घर जाकर जुटाएं आकंड़े
गणनाकर्ता के द्वारा पूछे जाएगे 33 सवाल, मकान की भौतिक स्थिति, परिवार और आवास विवरण, घरेलू सुविधाएं, डिजिटल उपकरण और संपत्तियां, सत्यापन जैसे पूछे जाएगें सवाल


-डीसी ने करी जिलावासियों से अपील सभी सवालों की दे सटीक जानकारी
सोनीपत, 01 मई। दो चरणों में होने वाली जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुक्रवार को शुरूआत हुई। गणनाकर्ताओं ने घर-घर जाकर जिला में आकंड़ों को इक्टठा किया। जनगणना के प्रथम चरण में गणनाकर्ताओं के द्वारा 33 सवाल पूछे जाएगें, जिसमें मकान की भौतिक स्थिति, परिवार और आवास विवरण, घरेलू सुविधाएं, डिजिटल उपकरण और संपत्तियां, सत्यापन जैसे विभिन्न सवाल शामिल है। यह चरण मुख्य रूप से घरों की भौतिक स्थिति, सुविधाओं ओर संपत्तियों पर केंद्रित है। जनगणना 2027 के दूसरे चरण का आयोजन 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक किया जाएगा।
उपायुक्त नेहा सिंह ने एक मई से शुरू हुई जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए जिला के नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारभूत प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से सरकार को जनसंख्या, शिक्षा, रोजगार, आवास तथा अन्य सामाजिक और आर्थिक पहलुओं से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े प्राप्त होते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जनगणना के दौरान घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने वाले गणनाकर्ताओं को जिलावासी सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि जिला के सटीक आंकड़े तैयार किए जा सकें।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गणनाकर्ताओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें तथा मांगी गई जानकारी को बिना किसी झिझक के सही रूप में उपलब्ध करवाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान दी गई जानकारी पूर्णत: गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सरकारी आंकड़ों एवं योजनाओं के निर्माण के लिए किया जाता है।



