AdministrationBreaking NewsSonipatनगर निगम चुनाव

नगर निगम सोनीपत आम चुनाव-2026 के अंतर्गत मेयर पद के लिए 09 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

बीजेपी व कांग्रेस पार्टी के कवरिंग उम्मीवारों ने लिया अपना नामांकन वापिस, -सभी मेयर उम्मीदवारों को अलॉट किए गए चुनाव चिन्ह्न

 

सोनीपत, 27 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि नगर निगम सोनीपत आम चुनाव-2026 के अंतर्गत मंगलवार को नामांकन वापिस लेने की प्रक्रिया में बीजेपी के कवरिंग उम्मीदवार दिव्यांग जैन तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार मेघा दीवान ने अपना नामांकन वापिस लिया है।

उन्होंने बताया कि 10 मई को होने वाले नगर निगम मेयर चुनाव के लिए 09 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बच गए हैं। इन सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह्न भी अलॉट कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के उम्मीदवार राजीव जैन को चुनावी चिन्ह्न कमल का फूल, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कमल दीवान का चुनाव चिन्ह्न हाथ का निशान, इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार आनंद कुमार का चुनाव चिन्ह्न चश्मा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसी प्रकार निर्दलीय उम्मीदवारों रमेश कुमार खत्री को रोड रोलर, कमलेश कुमार सैनी को सेब, संत धर्मवीर चोटीवाला को ब्लैक बोर्ड, अनल सिंघल को घड़ी, चांद राम को आम तथा हवा सिंह को अंगूर का गुच्छा चुनाव चिन्ह्नï मिला है। उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम मेयर व पार्षद के लिए मतदान 10 मई को प्रात: 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक होगा तथा मतगणना 13 मई को प्रात: 8:00 बजे से आरंभ की जाएगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button